पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवादा में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रजौली-पटना-रांची रोड पर कारखुट घाटी के पासरविवार अहले सुबह हुई। शनिवार की देर शाम शिव शक्ति ट्रैवल्स की एक बस जमशेदपुर से बिहारशरीफ के लिए आ रही थी। रजौली के कारखुट घाटी स्थित पुरानी गांव के पास बस अनियंत्रित हो जाने के कारण पलट गई।
घटना के इलाके के हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शिव शक्ति बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों महिलाओं की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इस बात की जांच चल रही है।
मृतकों की पहचान नालंदा के नूरसराय निवासी वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुंआ निवासी मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बिहारशरीफ निवासी महेश प्रसाद, रामेश्वर महतो, आयुष कुमार, उर्मिला देवी, मनीष कुमार, मोहम्मद हजरत उद्दीन, संतोष कुमार पांडे, गुड्डी कुमारी, मो. शुजा शामिल हैं।
वहीं पुरानी गांव के लोगों का कहना है कि जहां पर घटना हुई है वहां न तो तीखा मोड़ है और न ही किसी दूसरे वाहन से टक्कर हुई है। बस की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क भी जर्जर है। आशंका है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण घटना हुई।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.