पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्णिया में शादी समारोह शामिल होने गए एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। ठेकेदार को पहले बाइक सवार से बदमाश से झंझट हुआ। इसके बाद बदमाश ने अपने आधे दर्जन दोस्तों को बुलाया। बदमाशों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और जब उन्होंने विरोध किया तो गोली मार दी। गोलीबारी कर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ने की कोशिश तो वे रोड़ेबाजी करने लगे। इसमें 2 लोग घायल हो गए। घटना सहायक खजांची थाना के चित्रवाणी सिनेमा रोड में मैरिज हॉल के पास बुधवार देर रात 12:30 बजे हुई। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग घायल को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार अमित कुमार ने बताया कि शादी समारोह में यह घटना हुई है। मामले में आपसी विवाद और लेनदेन की भी बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ चल रही है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतक की पहचान सहरसा जिला निवासी राजकुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। वे 4 दिन पहले शहर के कौरटबाड़ी स्थित अपने ससुराल आए थे।
शादी में जाना नहीं चाह रहे थे राजकुमार
मृतक के ससुर विभाष प्रसाद सिंह (शेर सिंह) ने बताया कि बुधवार रात महबूब खान टोला निवासी अविनाश सिंह और प्रसन्न श्रीवास्तव उनके घर पर आए। राजकुमार सिंह को शादी समारोह में जाने के कहने लगे। राजकुमार ने मना किया लेकिन अविनाश सिंह जिद करने लगा। इसके बाद तीनों शादी समारोह में चले गए। रात में अविनाश ने जानकारी दी कि राजकुमार को पेट में चोट लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आननफानन में हमलोग अस्पताल गए तो पता चला कि राजकुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि राजकुमार की हत्या साजिश के तहत करवाई गई है।
ससुराल वालों ने कहा- दोस्त पर है शक
मृतक के ससुर ने बताया कि उन्हें आशंका है कि साजिश के तहत राजकुमार ही हत्या करवाई गई है। गोली लगने की बात भी अविनाश ने फोन पर नहीं बताई। वह बार-बार अलग-अलग बात कह रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अविनाश सिंह से पूछताछ चल रही है। वह अलग-अलग बयान दे रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
अविनाश ने कहा- बाइक सवार से हुआ था विवाद
अविनाश सिंह ने बताया कि वे राजकुमार के साथ शादी समरोह में आए थे। खाना-पीना खाने के बाद हम दोनों बाहर निकलने लगे। तभी एक बाइक सवार से किसी बात को लेकर राजकुमार का विवाद हुआ। इसके बाद बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। कुछ देर बाद बारात आ गई। बारात जब अंदर आ गई तो हमलोग निकलने लगे। राजकुमार पैदल ही निकल गए। उनकी बाइक चौक पर लगी थी, तभी अचानक हल्ला हुआ। देखने गए तो बाइक सवार बदमाश अपने दोस्तों के साथ राजकुमार के साथ मारपीट कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों विरोध किया तो गोली मार दी। इसके बाद जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो मेरे सिर पर रोड़े (पत्थर) से वार कर घायल कर दिया।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.