पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जम्मू-कश्मीर और हिमालय की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी का असर अब बिहार के मौसम पर पड़ने वाला है। आने वाले तीन दिनों में रात का तापमान और नीचे आएगा, जिससे दिन ढलने के बाद ठंड का एहसास होगा। दिन और रात के तापमान का कम हो रहा अंतर 8 नवंबर के बाद मौसम पर विशेष असर डालेगा। मौसम के जानकारों का कहना है कि दिन और रात के तापमान के बीच जैसे-जैसे अंतर कम होगा, मौसम में नमी के साथ गलन बढ़ेगी।
कम हो रहा है दिन और रात के तापमान का अंतर
पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण तापमान गिर रहा है। शुक्रवार को पारा न्यूनतम 17 और अधिकतम 32 रहा है। यह अंतर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि नवंबर में ऐसी स्थिति बनेगी जब दिन और रात के तापमान में अंतर कम होना शुरू हो जाएगा। न्यूनतम और अधिकतम के बीच का अंतर कम होने के साथ ही मौसम में बदलाव होगा, इसका बड़ा कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अरब से आने वाली हवाएं बनेगी।
बीमार न बना दे बदलता मौसम
मौसम में बदलाव हो रहा है जो वायरल फीवर के साथ अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। दिन में गर्म और रात में ठंड वाले मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। न्यू गार्डनर रोड हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ मनोज कुमार का कहना है कि ऐसे मौसम में बचाव काफी आवश्यक है। थोड़ी सी लापरवाही बीमार बना सकती है। इस मौसम में दिन में गर्म रहता है और शाम होते ही हल्की ठंड लगती है। रात में पंखा चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में बचाव के साथ रहना होगा।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.