- Hindi News
- Local
- Bihar
- Demonstrations In More Than 12 Districts Including Patna; Two Trains In Samastipur, One Train Each In Supaul Lakhisarai Ara
बिहार में 'अग्निपथ' का विरोध 12 तस्वीरों में:तीसरे दिन और उग्र हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, बस फूंकी; 10 ट्रेनें जलाई
अग्निपथ योजना के विरोध में तीसरे दिन भी आधा बिहार जल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को फूंका है। रेलवे ट्रैक को भी जाम कर दिया है। सड़कें जाम की गई हैं। लोग दहशत में सफर कर रहे हैं। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों के सामने बेबस नजर आ रही है। 12 तस्वीरों में हम आपको प्रदर्शन की पूरी कहानी बता रहे हैं।
सासाराम में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया।
नवादा में राजगीर-बोधगया NH-82 पर छात्रों ने किया सड़क जाम।
औरंगाबाद में योजना के विरोध में युवाओं ने जुलूस निकाला।
आरा के बिहियां थाना प्रभारी राम स्वरूप हिंसा में घायल हो गए।
औरंगाबाद के दाऊदनगर के भखरुआ चौक पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की।
वैशाली में पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए मोर्चा संभाला।
मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने पुशअप कर विरोध जताया।
समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के शीशे तोड़ दिए।
आरा के कुल्हड़िया स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग को बुझाते पुलिस वाले।
बेतिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की।
औरंगाबाद में प्रदर्शकारियों ने खड़ी बस में आग लगा दी।