बिहार के सीतामढ़ी में 3 फीट के दूल्हे और 3 फीट की दुल्हन की शादी हुई। शादी के लिए बाराती दूल्हे को कंधे पर बिठाकर लड़की के घर पहुंचे। इस शादी को देखने आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दूल्हा-दुल्हन की हाइट की वजह से ये इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह अनोखी शादी बीती रात पुनौरा धाम में धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई।
32 का दूल्हा, 21 की दुल्हन
दुल्हन सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर मेला रोड की रहने वाले सुरेश महतो की बेटी पूजा कुमारी हैं। दुल्हन की उम्र 21 साल है। वहीं दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव के रहने वाले हैं। दूल्हे की उम्र 32 साल है।
ऐसे बनी जोड़ी
मिली जानकारी के अनुसार 3 फीट की दुल्हन पूजा के लिए वर ढूंढने में परिजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवन साथी की तलाश में थे। योगेंद्र के गांव परारी के ही एक व्यक्ति ने योगेंद्र का फोटो खींचकर लड़की के पिता को भेज दी। बाद में लड़कीवालों ने योगेंद्र की जानकारी निकालकर विवाह की बात चलाई।
जरुरतमंदों की मदद करते हैं योगेंद्र
यह भी संयोग रहा कि दोनों स्वजातीय हैं। इनकी शादी देखने लिए आसपास के लोगों भी काफी भीड़ रही।योगेंद्र ब्लॉक-कचहरी में घूम-घूमकर जरूरतमंदों का जाति, आवासीय, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनवाने में मदद करते हैं। इसी से वे अपना खर्च चलाते हैं।
इसी शादी की तरह हाल ही में चर्चा में रही एक और शादी की खबर भी पढ़ लें-
एक दूजे के हुए 3-3 फीट के बुशरा-अजीम:CM योगी और सलमान तक से लगाई थी गुहार- मेरी शादी करा दो
उत्तर प्रदेश में शामली के कैराना में रहने वाले 3 फीट के अजीम मंसूरी का सालों पुराना सपना बुधवार को पूरा हो गया। उनका निकाह हापुड़ की रहने वाली 3 ही फीट की बुशरा से हो गया। अजीम काफी समय से अपनी शादी के लिए परेशान थे। अजीम ने CM योगी आदित्यनाथ और सलमान खान तक से उनके लिए दुल्हन तलाशने की गुहार लगाई थी। पिछले दिनों वे अपनी शादी की अर्जी लेकर थाने पहुंच गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.