पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बेगूसराय शहर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर की है। गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ही मामला खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष की ओर की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। लेकिन काफी देर से पहुंची।
इधर, पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने NH 31 को जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। घायलों में संजय साह, महेंद्र साह और शिवनंदन साह उर्फ भुट्टा शामिल हैं।
घायल शिवनंदन साह ने बताया कि स्थानीय राज कुमार महतो के गुट के लाठी-डंडे और हथियार लेकर आए और घेर कर मारपीट करने लगे। विरोध किया तो करीब 20 राउंड फायरिंग भी की। इसमें 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय पुलिस को फोन पर सूचना दी गई थी। लेकिन, इसके बावजूद पुलिस करीब 2 घंटे देर से पहुंची। अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाती तो शायद 3 लोग घायल नहीं होते।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.