पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गया में एक लड़की को अपने दोस्त के साथ घूमने जाना उस वक्त मंहगा पड़ गया जब पांच लड़कों ने उसे सरेआम बेइज्जत कर दिया। उसे दौड़ाया, पीटा उसका दुपट्टा खींच कर शर्मसार किया। इस दौरान लड़की गिड़गिड़ाती रही, मिन्नतें करती रही, यहां तक कि भाई समान होने का भी वास्ता दिया, पर लड़कों को उस पर रहम नहीं आया। दुपट्टा खींचे जाने के बाद लड़की शर्म से अपने दोस्त के पीछे जाकर छुप गई। लेकिन लड़के उसे दोबारा पकड़ लेते हैं और पीटने लगते हैं। इतना ही नहीं, लड़कों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। हालांकि, लड़की भइया-भइया बोलते हुए इस बात के लिए भी गिड़गिड़ाती रही कि वीडियो वायरल मत कीजिएगा। सोमवार की दोपहर नाबालिग से छेड़खानी के वायरल वीडियो के मामले ने पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दैनिक भास्कर में खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को वीडियो में छेड़खानी करते दिख रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
नाम, पता और जाति पूछते रहे
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की को बेइज्जत कर रहे लड़के उससे और उसके दोस्त से नाम, पता और जाति भी पूछ रहे हैं। इस दौरान लड़के बेशर्मी से खिलखिलाते रहे हैं। लड़की वीडियो बनाने से मना करती है। माफी मांगती है, दुबारा ऐसा नहीं करेगी, यह वादा भी करती है, लेकिन लड़के नहीं मानते हैं। लड़कों द्वारा दुपट्टा खींचे जाने पर लड़की किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर भागती है, लेकिन लड़के पीछा कर उसे पकड़ लेते हैं और खींचते हुए वापस लाते हैं। लड़की अपना दुपट्टा वापस लेने की कोशिश करती है लेकिन लड़के नहीं देते हैं।
BF के साथ ऑटो से आई थी लड़की
मामला फतेहपुर प्रखंड के पास एक गांव का है जहां किसी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़की अपने ब्वॉए फ्रेंड के साथ ऑटो से उतरती है। ऑटो से उतरने के बाद दोनों वहां से अलग एक सुनसान जगह पर जाने लगे। इस बीच गांव के पांच लड़कों की नजर उन पर पड़ गई। वे दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लेते हैं। फिर दोनों की पिटाई करने लगते हैं। पूरे वीडियो में लड़की गिड़गिड़ाती हुई दिख रही है लेकिन लड़के उसे छोड़ नहीं रहे हैं।
SSP ने कहा, मामला संगीन
मामला सामने आने के बाद गया के SSP आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संगीन है। संबंधित मामले का वीडियो थानेदार को भेजा है और निर्देश दिया गया है कि वीडियो में दिख रहे लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
छेड़खानी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
सोमवार की दोपहर नाबालिग से छेड़खानी के वायरल वीडियो के मामले ने पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दैनिक भास्कर में खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को वीडियो में छेड़खानी करते दिख रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। SSP आदित्य कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद फतेहपुर थानाध्यक्ष को हर हाल में आरोपियों को गिरफ्तारी का आदेश दिया था। SSP के आदेश के बाद पुलिस ने फतेहपुर निवासी श्रवण कुमार, डुमरी चट्टी के रहने वाले छोटू मियां और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.