पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के एक दिन पहले शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन का ठीकरा भाजपा के सर फोड़ा। सबकी सुनने के बाद नीतीश ने खुद बोलना शुरू किया। उन्होंने यह तो कहा ही कि हमें भी दोस्त और दुश्मन का अंदाजा नहीं हो सका, साथ में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दिया कि यह सरकार 5 साल चलेगी। सब लोग निश्चिन्त रहिए।
और क्या बोले नीतीश :
नीतीश कुमार ने कहा कि सबकी बात पहले सुनी है, आज भी सुन रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जब प्रचार करके आते थे तो शाम में सब से मिलते थे। तभी शक हो गया था कि हमारे साथ कुछ गड़बड़ कर दी गई है। कैंडिडेट कौन होंगे, यह पांच महीने पहले ही तय हो जाना चाहिए था। लेकिन बहुत देर हुयी। इसके बाद हमारे पास समय कम था। हमारे लोग क्या करते। हमने सबके लिए काम किया। लेकिन यह इम्पैक्ट नीचे तक नहीं पहुंचा। समय इतना कम था कि पता नहीं चल सका, कौन साथ दे रहा है, कौन नहीं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कामों को साथी घर-घर तक नहीं पहुंचा सके। बहुत लोगों ने दुष्प्रचार भी किया। सोशल मीडिया के बुरे पहलू का इस्तेमाल किया गया। लेकिन अब जो हार गए हैं, वे घर नहीं बैठें। अपने-अपने इलाके का विकास कैसे हो, यह देखिये। उसपर काम कराइये और क्रेडिट लीजिए।
हारे प्रत्याशियों ने भाजपा के खिलाफ भड़ास निकाली
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व मंत्री रंजू गीता के साथ ही चंद्रिका राय व अभय कुशवाहा जैसे नेताओं ने पार्टी के कमजोर प्रदर्शन का ठीकरा भाजपा के सर फोड़ा है।
किस नेता ने क्या कहा :
जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ कई नेता मंच पर मौजूद रहे। इनके सामने ही पूर्व मंत्रियों, विधायकों व हारे हुए प्रत्याशियों ने लोजपा को कम, भाजपा को ज्यादा खरी-खोटी सुनाई।
बैठक में क्या-क्या होना है?
जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को होनी है। एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई है। आज इस बैठक में उन एजेंडों पर निर्णय होगा, जिन्हें रविवार को कार्यकारिणी की बैठक में पास किया जाना है। इनमें राजनीतिक प्रस्ताव, आगामी कार्यक्रम, विस्तार की रणनीति के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इससे पहले दिसंबर माह के आखिर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।
नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रामसेवक तय
इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही प्रदेश के लिए नई टीम की घोषणा भी होनी है। अबतक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वशिष्ठ नारायण और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अशोक चौधरी काम कर रहे हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह के लगातार अस्वस्थ रहने की वजह से, उनकी जगह किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाना है।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शनिवार को पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह का नाम तय हो गया है। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति में इसकी घोषणा ही बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहले पूर्व मंत्री नीरज कुमार और संजय झा का नाम चल रहा था, लेकिन जैसे ही विधायकी हारे रामसेवक सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलने के लिए बुलाया तो इस एंट्री के साथ भास्कर ने इसका खुलासा कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नीरज कुमार, संजय झा और राम सेवक सिंह शामिल थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपको कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर सम्मान करें। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजना...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.