CPI नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल होंगे। चर्चा थी कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन कांग्रेस में उनकी एंट्री करायी जाएगी, लेकिन एक बार फिर खबर आ रही है कि 28 सितंबर को कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया बिहार के बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं। वह यह चुनाव हार भी गए थे। जिग्नेश मेवानी गुजरात से RDAM के विधायक हैं। दोनों दिल्ली में ही कांग्रेस में शामिल होंगे। इधर, समर्थकों का कहना है कि वह कांग्रेस में नहीं जाएंगे, लेकिन कन्हैया अभी भी चुप हैं।
कन्हैया कुमार की चुप्पी सब कुछ कहती है
CPI के ज्यादातर नेता यह कहते हैं कि उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के प्रति है। इसलिए वह दूसरी पार्टी में नहीं जा सकते, लेकिन दिलचस्प यह कि कन्हैया कुमार चुप हैं। इस बीच कन्हैया कुमार का कोई इंटरव्यू भी सामने नहीं आया। कन्हैया की यही चुप्पी बता रही है कि उनका कांग्रेस में जाना तय है। बिहार कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा कि वह अगर कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है।
कांग्रेस के होंगे कम्युनिस्ट नेता कन्हैया कुमार
कन्हैया अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे!
जानकारी है कि कन्हैया कुमार दिल्ली स्थित CPI दफ्तर में रखा अपना सामान भी ले जा चुके हैं। कमरा खाली कर दिया। कांग्रेस नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनका बेहतर राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है। कन्हैया भी अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।
राहुल गांधी कराएंगे कांग्रेस में शामिल, बिहार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.