पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं ने पटना के सचिवालय हॉल्ट पर रेल चक्का जाम कर दिया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति की ओर से 18 फरवरी को रेल का चक्का जाम करने का आह्वान किया गया है। सुबह 11 बजे जाप प्रमुख पप्पू यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान एक मालगाड़ी लगातार हॉर्न देती हुई आ रही थी, दूसरी तरफ जाप कार्यकर्ता ट्रेन का पहिया रोकने के लिए बैनर, झंडे के साथ ट्रेन की पटरी पर लेट गए। पुलिस के जवान सभी को हटाने में लगे रहे। जरा-सी चूक होती तो सचिवालय हॉल्ट पर बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के जवानों ने जबरन आंदोलनकारियों को हटाया। दोपहर में CPI, AIDSO ने पटना जंक्शन पर प्रदर्शन किया। आरा में ट्रेन रोकने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पप्पू बोले- चारों तरफ से जनता को मार रही सरकार
पप्पू यादव ने कहा कि तीन महीने से सरकार किसानों को बैठाए हुई है। पेट्रोल महंगा कर दिया, गैस महंगा कर दिया। केंद्र सरकार हर तरफ से जनता को मार रही है। इसलिए इसके विरोध में आज रेल चक्का जाम किया गया है। इधर, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति की ओर से पूरे देश में रेल का चक्का जाम करने की बात कही गई है। कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए यह आह्वान है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। रेल का चक्का जाम से परीक्षार्थियों को परेशानी ना हो, इसलिए यहां 2 बजे से 4 बजे के बीच ही रेल का चक्का जाम करने की बात कही गई थी। मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में प्रतिवाद दिवस भी मनाया जाएगा।
पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रेल को रोका गया
पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रेल को रोका गया। पुलिस के साथ प्रतिवाद के बाद स्टेशन परिसर में सभा की गई। पटना के सचिवालय हाल्ट पर भी सभा हुई। बिहटा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर विरोध सभा की गई। वहीं आरा में रेलवे स्टेशन पर सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को बाधित किया। GRP थाना ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन रोका
जहानाबाद में रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन बाधित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस के विरोध के बावजूद हुआ। सीतामढ़ी में भी रेल रोकी गई, जिसमें माले व इंसाफ मंच के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शेखपुरा में रेल को रोका गया। नवादा में रेलवे ट्रैक पर विरोध सभा की गई। मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस के स्मारक से मार्च निकालकर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर विरोध सभा की गई। हाजीपुर जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया गया। बक्सर जिले में ब्लॉक पर किसानों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शित किया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.