पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लखीसराय के बड़हिया में जबरिया शादी का एक रोचक मामला सामने आया है। गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को कुछ लोगों ने अगवा किया और सीधे ले जाकर शादी के मंडप पर बिठा दिया। वहां पूरी तैयारी के साथ दुल्हन भी सज-धजकर बैठी थी इसलिए दूल्हे की हल्दी रस्म धूमधाम से की गई। इसके बाद लड़की वालों ने उसकी फोटो भी वायरल कर दी। यह फोटो लड़के वालों तक भी पहुंच गई, जिन्होंने पुलिस को फोटो दिखाकर लड़के के अगवा होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने युवक को जमुई के सिकंदरा में बरामद कर लिया। युवक की पहचान गंगा सराय के मनोज कुमार के पुत्र शिवम (20 साल) के रूप में की गई है। उसकी पहाड़पुर के मंगला राय की पुत्री से जबरन महादेव सिमरिया मंदिर में शादी करवा दी गई। शिवम का चयन इंडियन आर्मी में GD पद पर चयन हुआ था, जिसके लिए वह 20 जनवरी को ज्वॉइन करने वाला था।
वायरल फोटो ने खोली पोल
शिवम को जहां से पुलिस ने बरामद किया है, वहां उसकी मौसी रहती है। पहाड़पुर के मंगला राय ने अपनी बेटी की शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। अगवा कर शादी करने तक की पूरी तैयारी प्री-प्लांड थी। इंडियन आर्मी में सेलेक्शन हो जाने के कारण लड़की वालों ने शिवम पर नजर रखी हुई थी। गुरुवार को वह गंगा सराय में मॉर्निंग वॉक के लिए निकला ही था कि एक पोखर के पास लाल रंग की ऑल्टो रुकी और शिवम को गाड़ी के अंदर खींच लिया गया। इसके बाद उसे पहाड़पुर ले गए, जहां शादी की पूरी तैयारी थी। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। अगर लड़की वालों ने दूल्हे की हल्दी वाली फोटो वायरल ना की होती तो शायद पुलिस लड़के तक पहुंच भी न पाती। हालांकि इससे पहले ही पूरे विधि-विधान के साथ सिमरिया के महादेव मंदिर में शिवम की जबरन शादी करवा दी गई।
अपहरण के विरोध में NH 80 जाम
अहले सुबह युवक के अपहरण की खबर आग की तरह फैल गई। शिवम के घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आस-पास के गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने NH 80 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार 4 घंटे के अंदर युवक मिल गया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.