• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna News; Lalu Prasad Yadav Will Reach Ranchi To Appear In Fodder Scam Case Also Meet RJD Workers

पटना से रांची पहुंचे लालू, गाजे-बाजे से हुआ स्वागत:15 फरवरी को CBI कोर्ट में पेश होंगे, इससे पहले आज RJD कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

पटना/रांचीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज पटना में अपने आवास पर धूप का मजा लेते लालू।

देश के बहुचर्चित चारा घोटाले के एक डोरंडा ट्रेजरी (RC-47A /96) मामले पर फैसला 15 फरवरी (मंगलवार) को आएगा। इसमें RJD सुप्रीमो लालू यादव सहित 99 आरोपियों को CBI के विशेष जज एसके शशि की अदालत में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए सुनवाई से दो दिन पहले रविवार को लालू पटना से रांची पहुंच गए। रांची एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। अपने नेता के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ ढोल, नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ पहुंची थी।

एयरपोर्ट पर उतने के बाद लालू का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह समर्थकों के काफिले के साथ अपनी गाड़ी में बैठकर स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। गेस्ट हाउस पहुंचने पर भी पार्टी के नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि लालू यादव अगले 48 घंटे तक रांची में रहेंगे। खबर है कि RJD पड़ोसी राज्य झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए खुद लालू यादव झारखंड के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जरूरी निर्देश देंगे।

रांची एयरपोर्ट पर अपने नेता के स्वागत में उमड़े राजद कार्यकर्ता।
रांची एयरपोर्ट पर अपने नेता के स्वागत में उमड़े राजद कार्यकर्ता।
गाजे-बाजे के साथ रांची एयरपोर्ट पर लालू का हुआ भव्य स्वागत।
गाजे-बाजे के साथ रांची एयरपोर्ट पर लालू का हुआ भव्य स्वागत।
रांची रवाना होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे लालू।
रांची रवाना होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे लालू।

चारा घोटाले में लालू पर फैसला 15 फरवरी को: देश का पहला ऐसा मामला जिसमें स्कूटर-बाइक पर हरियाणा से रांची तक ढोए गए थे सांड़

झारखंड में बनाया जाएगा कार्यकारी अध्यक्ष ताकि तेजी से चले सदस्यता अभियान

झारखंड RJD में अभय सिंह पहले अध्यक्ष थे। अब वहां संगठन चुनाव के लिए किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहां राजद के सत्यानंद भोक्ता, हेमंत सोरेन सरकार में श्रम नियोजन विभाग के मंत्री हैं। झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार है।

कार्यकर्ता बताते हैं कि एक समय झारखंड में राजद से 14 विधायक हुआ करते थे, लेकिन अब वहां पार्टी कमजोर हो गई है। लालू प्रसाद की भरसक कोशिश होगी कि इस कमजोरी को दूर किया जाए और राजद के झारखंड में भी मजबूती दी जाए।

CM हेमंत सोरेन से मुलाकात संभव

खबरें और भी हैं...