RJD ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि वे बताएं कि आप सम्राट अशोक के साथ हैं या पुष्यमित्र के साथ? RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने यह सवाल पूछा। बता दें कि मौर्यवंश के अंतिम शासन हुए वृहद्रथ। वृहद्रथ की हत्या पुष्यमित्र ने कर दी थी। सम्रोट अशोक पर टिप्पणी करने वाले डी.पी. सिन्हा पर लगातार बयानबाजी जारी है।
साहित्य अकादमी पर सवाल
सुबोध मेहता ने कहा कि डी.पी. सिन्हा भाजपा से जुड़े रहे हैं और RSS के भी मेंबर हैं। जिस तरह से उन्होंने सम्राट अशोक पर टिप्पणी की वह मनुवादियों की गहरी चाल है। अशोक का योगदान पूरे विश्व में शिक्षा, हेल्थ, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में राष्ट्रीय स्तर पर माना जाता है। पहली बार किसी नाटक को साहित्य अकादमी दिया गया। इससे जाहिर है कि किस तरह से पुरस्कार दिया जा रहा है।
मनुवादी सोच वाले के साथ BJP और JDU
उन्होंने पूछा कि JDU के उपेन्द्र कुशवाहा अवार्ड वापसी की गुहार किससे लगा रहे हैं? मैं BJP और JDU से पूछना चाहता हूं कि जिस पुष्यमित्र ने मौर्य वंश को खत्म किया, वृहद्रथ की हत्या की वे उसके साथ क्यों खड़े हैं। किस प्रकार से एक मनुवादी सोच के प्रतीक पुष्यमित्र हैं यह इतिहास जानता है। जिस तरह मौर्य राजवंश को खत्म किया गया उसी तरह पुष्यमित्र जैसी मानसिकता वाले सम्राट अशोक को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि नीतीश कुमार से जानना चाहते हैं कि वे सम्राट अशोक के साथ हैं या फिर पुष्यमित्र के साथ? उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार दया प्रकाश सिन्हा पर एफआईआर दर्ज करवाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.