पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के साथ ही बिहार में शुष्क मौसम और उत्तर-पश्चिम से 14 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और देश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ की वजह से गया, सासाराम, नवादा सहित बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। इसके असर से हवाएं ठंडी हो गई हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी बिहार के ऊपरी हिस्से, पश्चिम असम, उड़ीसा और झारखंड में एक परिसंचरण सक्रिय है। इसकी वजह से मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। बिहार में मौसम में ये बदलाव बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के साथ ही तेज हवाओं का असर है।
मौसम विभाग ने पटना, गया सहित बिहार के सभी हिस्सों में 31 जनवरी तक सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक मौसम सर्द बना रहेगा। इस दौरान घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही तेज हवाओं से गलन और ठिठुरन का एहसास होगा।
सामान्य से 11 डिग्री तक गिरा अधिकतम पारा
पटना, गया सहित 28 जिले सीवियर कोल्ड डे की चपेट में हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसकी वजह से प्रदेश के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम 10 डिग्री से नीचे रिकाॅर्ड किया गया। पटना में शुक्रवार को भी सीवियर कोल्ड डे रहा। अधिकतम पारा सामान्य से 8.4 डिग्री कम 15.5 और रात का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 7 डिग्री रहा। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.