• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • The Incident Took Place Under The Influence Of Alcohol, The Old Father Said Attacked For Asking For A Share In The Property

शेखपुरा में पुत्र ने पिता पर किया कुदाल से हमला:शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम, वृद्ध पिता बोले- संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर किया हमला

शेखपुराएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार आरोपी पुत्र ब्रजेश सिंह। - Dainik Bhaskar
गिरफ्तार आरोपी पुत्र ब्रजेश सिंह।

जिले के शेखोपुरसराय थाना के महबतपुर गांव में एक कलियुगी पुत्र ने अपने 65 वर्षीय वृद्ध पिता के ऊपर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले से पिता बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल पिता सुरेंद्र सिंह को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र ब्रजेश सिंह उर्फ फुल्टन सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। खदेड़ने के दौरान वह नशे की हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसका सिर मामूली रूप से फूट गया।

सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में वृद्ध पिता ने स्थानीय थाना में पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पुत्र को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। घटना के समय पिता घर की नालियों की सफाई कुदाल से कर रहे थे। तभी वहां पुत्र ब्रजेश सिंह पहुंचा और पिता से कुदाल छीनकर उनके ऊपर कुदाल से कई बार हमला किया। इससे वृद्ध पिता के शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए। उन्होंने बताया कि पुत्र शराबी है। कुछ वर्ष पहले इसकी पत्नी भी इसे छोड़कर भाग गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुत्र पिता से संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर घटना को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...