बिहार में मानसून जाते-जाते मेहरबान है। बगहा और नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाल्मीकि नगर बराज के 36 गेट खोले गए है। इससे गंडक में भारी उफान है। गोपालगंज के 6 जिले अलर्ट पर है।
इधर मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बिहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पोस्ट मानसून का असर अभी भी पूरे राज्य भर में देखने को मिल रहा है। राज्य में फिलहाल पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते राज्य में बारिश लगातार जारी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बिहार के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार में इस बार दिवाली और छठ पूजा से पहले ठंड की एंट्री हो सकती है।
उफान पर गंडक नदी, गोपालगंज में अलर्ट
गंडक नदी में 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो निकले इलाके के लिए आफत बन गई है। गोपालगंज के 6 जिलों में हाई अलर्ट है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नदियां अपने उफान पर है। गंडक नदी के साथ-सथ वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के कई सारे हिस्सों में पानी भरने लगा है।
वाल्मिकीनगर बगहा मुख्य मार्ग पर हरदिया चाती के पास 2 फीट पानी बहने लगा है। रामनगर प्रखंड के जोगिया पंचायत के शेरवा गांव में मसान नदी के बांध टूटने से ग्रामीणों में अफरा तफ़री मची हुई है। अब तक लगभग 15 घरों में पानी घुस चुका है। इधर मसान नदी के जलस्तर लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मसान नदी के इस रौद्र रूप से आसपास के दर्जनों गांव पर खतरा मंडराने लगा है।
इन जिलों में बारिश और बिजली को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर यानी आज राज्य भर में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर विभाग ने कुल 16 जिलों में बारिश और बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें रोहतास, कैमूर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं। मौसम विभाग के द्वारा पोस्ट मानसून में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे टेंपरेचर में गिरावट होना आम बात है। वही टेंपरेचर में गिरावट होने के कारण हल्के ठंड का एहसास होने लगता है। इस बार भी कुछ इसी तरह की स्थिति है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य भर में बारिश हो रही है। जिसके कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को ठंड का एहसास पहले होने लगेगा। वहीं अगले 3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अक्टूबर महीने के अंत तक तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और बिहार के कई हिस्सों में महीने के हल्की धुंध छाने लगेगी।
इन कारणों से बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से में मध्य पश्चिम क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र में दो साइकिलिंग सर्किल का असर दिखाई दे रहा है। दोनों साइकिलिंग सर्किल के आपस में मिलने की वजह से बिहार के सभी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
सर्किल के प्रभाव से राज्य भर में पिछले तीन दिनों तक मानसून का सिस्टम सक्रिय है। इस दौरान अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। आज पटना में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.