बगहा में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इसमें ASI अकसुद आलम जख़्मी हो गए हैं। पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर नशे का कारोबार किया जा रहा था। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी महिला से सहित अन्य को हिरासत में लिया है। वन विभाग की टीम ने वहां मौजूद झोपड़ी को हटा दिया है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष का उपेन्द्र कुशवाहा पर हमला, बोले- अनर्गल बयान देना बंद करें, नैतिकता बची है तो पद से इस्तीफा दें
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सीधा उपेन्द्र कुशवाहा पर हमला बोला है। उन्होंने उपेन्द्र को नसीहत देते हुए कहा है कि वो जो भी बयानबाजी कर रहे हैं। वो राजनीतिक मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं।
उनको हमारे नेता पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से पहले जरा भी राजनीतिक मर्यादा और नैतिकता है तो विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र दें, इसके बाद बयानबाजी करें। हमारे नेता ने उनको कितना सम्मान देने का काम किया, अभी भी पार्टी में उनको तीसरे नंबर की जगह दिया गया है। उनमें अगर जरा भी नैतिकता है तो अनर्गल बयान बंद करें। उनको अगर नैतिकता है तो हमारे नेता ने जो आपको दिया है, उससे त्याग पत्र दें।
BPSC 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 12 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा
बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 12 फरवरी 2023 को 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा बिहार के 38 जिलों में 805 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in से BPSC 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बेतिया में प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या
बेतिया में शुक्रवार देर रात एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रेमिका ने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, माहौल खराब होते देख प्रेमी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी प्रेमिका दोनों एक ही गांव के है। मामला जिले के जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र के बरदाह पंचायत का है।
मोतिहारी में मुखिया पति पर जानलेवा हमला
मोतिहारी में शुक्रवार रात पार्टी से घर लौट रहे मुखिया पति पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में मुखिया पति सुनील सिंह और उनका ड्राइवर धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पिपरा पुलिस के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के जहींगरा मंदिर के पास की है।
दरअसल, सागर पंचायत के मुखिया ममता सिंह के पति सुनील सिंह अपने ड्राइवर और एक समर्थक के साथ क्षेत्र से भोज खा कर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के लिए पिपरा बाजार से चले दो बच्चों ने उन्हें हाथ दिया और वह रुक गए। वैसे ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमे उनके गाड़ी का शीशा टूट गया, सुनील सिंह और उसके ड्राइवर को सर में गंभीर चोट आई। किसी तरह जान बचा कर वहा से भाग घर पहुंचे। परिजन उन्हे पिपरा थाना लेकर पहुंचे जहा से पुलिस उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.