पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्थानीय जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव में बुधवार की शाम किसान सह ड्राइवर नारद महतो की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पंचायत के मुखिया समेत 5 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करायी गयी है। इस मामले में पुलिस ने मुखिया समेत 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के चचेरे भाई वशिष्ठ महतो के बयान पर दर्ज केस में पंचायत के मुखिया उमेश पासवान के आलावा सियरूआ गांव के ही शनि साह, खुशू साह, लालमून पासवान व दीपक कुमार को आरोपित किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपित मुखिया उमेश पासवान और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज कुछ ही घंटों के बाद मुखिया समेत दो आरोपितों को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार दर्ज केस में मृतक के चचेरे भाई ने कहा है कि नामजद लोगों ने पूर्व के विवाद में गालीगलौज करते हुए नारद महतो पकड़ लिया और फिर दो गोली मारकर हवाई फायरिंग करते हुए हथियार लहराते भाग निकले। गौरतलब हो कि सियरूआ गांव में बुधवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठे नारद महतो (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में खलबली मच गयी थी।
आरोपित मुखिया के समर्थकों ने किया हंगामा
हत्या की इस घटना में आरोपित मुखिया की गिरफ्तारी के बाद मुखिया के समर्थक भड़क गये। गुरुवार की सुबह जैसे ही मुखिया के गिरफ्तारी की बात समर्थकों ने सुनी तो काफी संख्या में महिला-पुरूष व बच्चे जगदीशपुर थाना के समक्ष जुट गए और मुखिया को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग करने लगे। इस दौरान शोरगुल व हंगामा के कारण खलबली मची रही है। लगभग 3 घंटे तक थाना गेट के सामने सड़क पर तमाशा होता रहा। पुलिस को विवश होकर थाना का मेन गेट भी बंद करना पड़ा। मुखिया समर्थकों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.