पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोजपुर जिला धान खरीदारी करने में राज्य में नौवे स्थान पर है। भोजपुर अपने पड़ोसी जिले रोहतास और कैमूर से काफी पीछे चल रहा है। रोहतास जिला जहां राज्य में पहले स्थान पर है, वहीं कैमूर जिला दूसरे स्थान पर। भोजपुर जिले में नवंबर माह से शुरू हुई धान की खरीदारी अब तक 94,173 एमटी तक हो चुकी है।
वहीं रोहतास जिले में 2,64,280 एमटी और कैमूर जिला में 2,26,306 एमटी धान की खरीदारी हो चुकी है। यह फिगर 5 फरवरी तक की है। भोजपुर जिले में 94,173 मीट्रिक टन धान की खरीदारी 12,538 किसानों से की गई है। यहां 163 विभिन्न पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा धान की खरीदारी चल रही है।
सहकारिता विभाग के पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले में सबसे ज्यादा धान की खरीदारी पीरो प्रखंड क्षेत्र में 1670 किसानों से 14,654 एमटी की गई है। इसी प्रकार जगदीशपुर में 1633 किसानों से 13764 एमटी, चरपोखरी में 1338 किसान से 11332 एमटी, उदवंतनगर में 1737 किसानों से 10491 मेट्रिक टन, तरारी में 1256 किसानों से 10425 मेट्रिक टन, अगिआंव में 1037 किसानों से 7823 मेट्रिक टन, गड़हनी में 800 किसानों से 6546 मेट्रिक टन, सहार में 797 किसानों से 6253 मेट्रिक टन, संदेश में 544 किसानों से 3603 मेट्रिक टन, बिहिया में 456 किसानों से 3337 मेट्रिक टन, आरा में 585 किसानों से 2601 मेट्रिक टन, शाहपुर में 228 किसानों से 1424 मेट्रिक टन और बड़हरा में 127 किसानों से 550 मेट्रिक टन धान की खरीदारी हुई है।
एक सप्ताह से बगैर डीसीओ के चल विभाग
भोजपुर जिला का सहकारिता विभाग एक सप्ताह से बगैर जिला सहकारिता पदाधिकारी के ही चल रहा है। जिला सहकारिता पदाधिकारी के नहीं रहने से धान खरीदारी समेत कई अन्य प्रकार के कार्य भी अब प्रभावित होने लगे हैं। यदि लंबे समय तक यही स्थिति चली तो धान खरीदारी समेत कई प्रकार के वित्तीय कार्य बुरी तरह से प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मालूम हो 31 जनवरी को निवर्तमान डीसीओ बबन मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से ही यह पद खाली चल रहा है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.