पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छात्र राजद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जेल से छुड़ाने के लिए आजादी पत्र का मुहिम अभियान चलाया। नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव ने किया। यह मुहिम वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय कैम्पस में चलाया गया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को वर्तमान सरकार ने कैद कर जेल मे रखा है वह सही नहीं है।
उनकी उम्र काफी हो गई और वह कई बीमारियों से ग्रसित है। वर्तमान सरकार के इशारे पर उनको कैद कर रखा गया है जो बहुत ही निंदनीय है। देश में मानवाधिकार आयोग को ख्रत्म कर दिया गया है। संगठन राष्ट्रपति से मांग करता है कि आजादी पत्र पर गंभीरता से विचार किया जाए। पटना प्रमंडल अध्यक्ष भीम यादव ने कहा की सरकार मे तनिक भी मानवता नही है उम्र के हिसाब से जननेता लालू प्रसाद यादव जी को अब रिहा कर देना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष अरबिंद यादव ने कहा कि बिहार सरकार और केन्द्र सरकार राष्ट्रीय नेता को मारने चाहती है। सचिव गांगुली यादव एवं जिलाध्यक्ष अनूप मौर्य ने कहा कि लालू यादव विचारधारा है इनको मिटाना नामुमकिन है। अभियान में प्रधान महासचिव मनीष सिंह, मुन्ना सम्राट, तेजू तयागी, पंकज सम्राट, धनजीत जी, धीरज, दीपक, मुन्ना भाई, गांधी, नीतीश एवं शिवम अनूप सहित कई शामिल थे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.