पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आरा शहर में गैस पाइप लाइन बिछा रहा है। जिससे शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर के एसबी कॉलेज, मौलाबाग, कतीरा मोड़, रेलवे स्टेशन रोड, पकड़ी रोड है। इन सभी स्थानों पर आईओसीएल ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
दूसरी तरफ, शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र नही लिया गया है। सिर्फ मौखिक रूप से कह दिया गया और कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन आईओसीएल के अधिकारी ने बताया कि जो भी कार्य चल रहा है। वो पथ निर्माण विभाग के सड़क के किनारे चल रहा है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया गया है। नगर निगम से अभी तक नहीं मिला है। हाल ही में शहर में नल जल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद सड़क की मरम्मती भी काफी देर से कराई गई थी। जिससे शहरवासियों को लगभग एक साल तक इस समस्या से जूझना पड़ा था। भोजपुर डीएम के द्वारा नगर निगम को फटकार लगाने के बाद शहर की सड़कों को दुरुस्त कराया गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने को लेकर नगर निगम में आवेदन दिया है। मगर नगर निगम में बोर्ड की बैठक नहीं होने से अब तक आईओसीएल को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जबकि नियम यह है कि जब तक नगर निगम से अनापत्ति पत्र नही मिल जाता है। तब तक शहर में कार्य शुरू नहीं करना है।
परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक सागर सहगल ने बताया कि अबतक जो भी गैस पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। सब पथ निर्माण विभाग के सड़क किनारे चल रहा है। पथ निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। नगर निगम की सड़को के किनारे कार्य शुरू नही किया गया।
नगर निगम में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं मेयर रूबी कुमारी ने कहा कि आईओसीएल के द्वारा नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया गया है। इसका निर्णय नगर निगम के बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। फिलहाल निगम कोई भी अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.