पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट के पास अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) के दर्जनों कर्मचारियों ने भूख हड़ताल करने के साथ स्थानीय प्रशासन के विरोध में धरना दिया। इस दौरान नेताओं ने जमकर स्थानीय अफसरों के खिलाफ में नारेबाजी की।
मंगलवार की दोपहर पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी अंचलों के राजस्व कर्मचारी धरना देने के लिए कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। इस दौरान संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने भूख हड़ताल किया। वहीं अन्य साथियों ने प्रशासन के खिलाफ में नारेबाजी करते हुए अपने को उपेक्षित करने का आरोप लगाया। मौके पर धरना को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण हम लोगों को आठ वर्षों से एसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वहीं सेवा संपुष्टि, निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई से सदस्यों को मुक्त करने, जिला प्रशासन के द्वारा राजस्व कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया रखने, एडीएम को बार-बार पत्र लिखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने, कर्मचारियों पर चल रहे विभागीय कार्रवाई का सेवा शर्त के अनुसार निपटारा करने, प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को वेतन का भुगतान करने, कर्मचारियों पर अवैध लोगों द्वारा कार्य का दबाव बढ़ाने को देखते हुए सुरक्षा देने, निलंबन वेतन अवरुद्ध एवं विभागीय कार्रवाई को रद्द करते हुए कर्मचारियों को इससे मुक्त करने समेत कई सूत्री मांगों को लेकर घंटों नारेबाजी की गई।
एसडीओ ने दो दिनों में पहल का दिलासा दिया
राजस्व कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल में बैठने की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीओ वैभव श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने 2 दिनों का समय लेते हुए कारगर पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद संघ के लोग अपना आंदोलन समाप्त करने पर राजी हुए।
वही सदर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय ने भूख हड़ताल पर रहे जिला सचिव संजय कुमार सिंह को जूस पिलाकर आंदोलन को समाप्त करवाया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद केेसरी, उपाध्यक्ष पंकज कु. सिंह आिद थे।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.