पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को जिलेभर में 2083 संदिग्धों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें से आठ लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। शेष अन्य लोगों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। जो आठ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उनमें सदर प्रखंड के एक, बारूण प्रखंड के एक, गोह प्रखंड के एक, कुटुम्बा प्रखंड के एक व नवीनगर प्रखंड के दो मरीज शामिल हैं। जबकि एक मरीज सासाराम का रहने वाला है।
बताते चलें कि अब तक जिलेभर के 4 लाख 76 हजार 226 संदिग्धों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिसमें से 5283 मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि 5232 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं 25 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। अब जिले में महज 49 केस एक्टिव है। जिन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जल्द ही वे स्वस्थ्य हो जाएंगे। डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि सभी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जल्द ही वे स्वस्थ्य हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.