औरंगाबाद में गुरूवार को 2659 संदिग्धों का कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें तीन किशोर समेत 52 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ-साथ 100 मरीज ठीक भी हुए। जो कि जिलेवासियों के लिए राहतभरी खबर है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 291 हो गई। पिछले 24 घंटे में 296 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। जो नए संक्रमित मिले हैं, उनमें सदर प्रखंड और हसपुरा के सबसे ज्यादा हैं और अधिकांश युवा। इनमें भी महिला ज्यादा संक्रमित मिली हैं। 52 संक्रमितों में 29 महिला और 23 पुरूष शामिल हैं।
औरंगाबाद सदर में 36 और हसपुरा में 10 मरीज
गुरूवार को नए 52 मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा औरंगाबाद सदर के प्रखंड के मरीज शामिल हैं। जबकि दाउदनगर व नवीनगर में सबसे कम एक-एक मरीज पाया गया है। सदर में एक साथ 36 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि हसपुरा में 10 मरीज मिले हैं। कुटुंबा में दो व गोह में दो मरीज पाए गए हैं। सभी में मामूली लक्षण है। हालत बिल्कुल सामान्य है। प्रशासन की उनपर पैनी नजर है। सरकारी अधिकारी भी इसके चपेट से बाहर नहीं हैं। हलांकि अब अधिकांश ठीक हाे चुके हैं। ठीक होने वाले अधिकारियों ने कहा कि वैक्सीन वायरस का असर नहीं होने दिया। तुरंत ठीक हो गए। पिछले 24 घंटे में 296 मरीज ठीक हुए हैं और 20 दिनों में 614 मरीज कोराना को मात दिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.