औरंगाबाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने छाती व पंजरी में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के मंजखड़ गांव समीप बधार की है। मृतक की पहचान मंजखड़ गांव निवासी 45 वर्षीय किसान विनय यादव के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। फिर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि रंजय यादव द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आधी रात को अपराधियों ने की हत्या
मृत विनय यादव का गांव से सटे बधार में एक झोपड़ी है। वहीं पर तालाब व बोरिंग है। जहां वह गुरुवार की रात अपने खेत का पटवन करने गया था। रात करीब 12 बजे अपराधियों ने अकेला पाकर किसान पर हमला बोल दिया। फिर तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। दो गोली किसान के बाएं तरफ छाती में लगी। जबकि एक गोली पंजरे में लगी।
सुबह खाना लेकर पहुंचे परिजन तो हुआ मामले का खुलासा
किसान की हत्या का खुलासा तब हुआ, जब उसके परिजन शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे खाना लेकर बधार स्थित झोपड़ी पर पहुंचे। जहां देखा कि झोपड़ी में उसका शव पड़ा है। शव खून से लथपथ है। इसके बाद घटना की सूचना अन्य परिजनों को दिया गया। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.