पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्कूल में साथ पढ़ने के बाद 28 साल बाद दोस्त नए साल में मिले। दोस्त मिलते ही भावूक हो गए। इन लोगों ने मिलने का जो स्थान तय किया था, उसका नाम बसंत वाटिका दिया गया था। वार्ड पार्षद बसंत कुमार मालाकार का बागीचा है, जिसे किसी ने नगर पर्षद चुनाव के समय मजाकिया तौर पर ही बसंत वाटिका नाम दे दिया था। इसी बगीचे में उक्त दोस्तों ने अपना बचपन गुजरा था।
मिलने वाले दोस्तों में ओम प्रकाश, ब्रजेश पाठक, अनिल प्रसाद, सतीश गुप्ता, सूबेदार चौधरी, प्रनत पाल विश्वकर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, आरिफ अंसारी, ग्यासुदीन अंसारी, उपेन्द्र प्रजापति, संजय चौधरी शामिल है। सभी दोस्त मिलते ही आदर्श विद्यालय ठाकुर मध्य विद्यालय की स्मृतियों को एक दूसरे से साझा किया। 1992 के बाद यह पहला अवसर था, जब ये सभी एक साथ बैठकर पिकनिक मना रहे थे। दोस्तों ने अपने स्कूल की यादों का भी साझा किया।
बताया कि विद्यालय में बाल संसद की स्थापना हुई थी। जिसका प्रधानमंत्री ओम प्रकाश को चुना गया था। पुस्तकालय मंत्री के रूप में बसंत मालाकार को चुना गया था, जो स्काउटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। वहीं उक्त दोस्तों ने अपने मित्र औरंगजेब और मिनहाज के सड़क दुर्घटना में मौत होने पर दुख व्यक्त किया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.