पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुधवार की दोपहर एक चोर महिला प्रसव वार्ड में पहुंचकर प्रसूता को बोली तीन घंटे के नवजात को गोदी में दीजिए। बीसीजी का टीका लगवाना है। स्वास्थ्यकर्मी समझकर प्रसूता ने बच्चे को गोद में दे दिया। फिर चोर महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। जिसका कोई पता अब तक नहीं चला है। परिजन और पुलिस नवजात के बारे में पता लगाने में जुटे हुए हैं। घटना शहर के सदर अस्पताल स्थित प्रसव वार्ड का है। रफीगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी दिनेश चंद्रवंशी की पत्नी प्रसूता सिरांती देवी के गोद से बच्चे को चोरी की गई। इस संबंध में परिजन ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दिया। जिसके बाद सिस्टम हरकत में आया। नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है, लेकिन मौखिक सूचना पर पुलिस तहकीकात कर रही है। नवजात के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. मो. अकरम अली ने बताया कि बच्चे की चोरी नहीं की गई है। बच्चे को किसी ने छिन लिया है।
प्रसव वार्ड में दो सीसीटीवी कैमरे, दोनों बंद, ये चोर भी जानते हैं
प्रसव वार्ड में दो सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, लेकिन दोनों महीनों से खराब है। यूं कहें तो दोनों अंधा है। जिसकी जानकारी चोरों को भी है। आज की घटना भी इसे साबित करता है। बेखौफ चोर महिला प्रसव वार्ड पहुंची और बच्चे को लेकर फरार हो गई। न कैमरे का भय और न सुरक्षा गार्ड से डर।
नवजात चोरी के बाद जब परिजनों ने सीसीटीवी देखने की बात कही तो अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कैमरा खराब है। इसके बाद सभी और परेशान हो गए। बताते चलें कि सदर अस्पताल में कुल 22 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, जिनमें से 14 काम कर रहे हैं। बाकी बचे आठ कैमरा खराब है।
जिसे कोई बनाने वाला भी नहीं या फिर गड़बड़ी करने की छूट देने के लिए ये कैमरों को अंधा किया गया है। यह तो जांच में ही पता चलेगा। एक मां के गोद से उसके बच्चे को गायब कर दिया गया। उससे जूदा कर दिया गया। उसके दर्द को समझा जा सकता है। इसलिए इस मामले में जिला प्रशासन को जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। टीम गठित करना चाहिए।
गोतनी और आशा के वार्ड से निकलते ही महिला नवजात को ले भागी
परिजनों के अनुसार दिनेश चंद्रवंशी की पत्नी सिरांती देवी को बुधवार की दोपहर 12 बजे एक स्वस्थ्य बेटा पैदा हुआ। जब तीन घंटे हुआ और सभी आराम में आ गए तो प्रसूता ने चाय पीने की ईच्छा जतायी। जिसके बाद आशा और गोतनी प्रसव वार्ड से निकलकर सदर अस्पताल परिसर के बाहर चाय लाने चले गए। इधर पहले से घात लगायी महिला चोर प्रसव वार्ड में दन-दनाकर घुसी।
हाव-भाव एकदम स्वास्थ्य कर्मी जैसा था। जैसे वो नर्स हो। वो प्रसूता के बेड पर पहुंची और बोली बच्चे को दीजिए। बीसीजी का टीका लगाना है। बच्चे की सिरांती बोली कि टीका तो लग चुका है। झट से चोर महिला ने बोली कि दूसरा टीका लगाना है। जिसके बाद नवजात की मां बच्चे को उसके गोद में दे दी। फिर वह फरार हो गई।
चाय लेकर पहुंची गोतनी, तब हुआ मामले का खुलासा
चाय लेकर उसकी गोतनी शीला देवी और आशा कार्यकर्ता सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड पहुंची। बच्चे को बेड से गायब देखा। दोनों ने प्रसूता से कहा बाबू कहा है। फिर प्रसूता बोली आपलोग के निकलते ही एक नर्स जैसी महिला बच्चे को लेकर गई है। रंग से सांवली थी और काली व लाल रंग की साड़ी पहनी थी। फिर खोजबीन शुरू हुई। प्रसव वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ये सुनते ही हैरान हो गए। उन्होंने बताया बच्चे को जब टीका पड़ गया तो हमलोग क्यों लाएंगे? बच्चा खोजिए। पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
इधर, मदनपुर में दूसरा नवजात बरामद
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां समीप मदार नदी से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। उक्त नवजात को किसने फेंका, यह किसी को जानकारी नहीं है। शहीद बिगहा गांव के कुछ लोग नदी की ओर गए तो एक नवजात पर नजर पड़ी। नवजात को नदी किनारे पड़ा देख वे लोग चौंक गए। लोगों ने उक्त नवजात को घर ले आया।
वहीं नवजात को रंजय रिकियासन व उनकी पत्नी सुनीता देवी स्वास्थ्य जांच के लिए मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां बच्चा का स्वास्थ्य जांच किया गया। इसकी सूचना सलैया थाना के पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने उक्त नवजात शिशु को अस्पताल पहुंचकर बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.