पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के सभी प्रखंडों में महामाना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपा के साथ- साथ विभिनन संगठनो के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए याद किया। शहर के आइएमए हॉल में चाणक्य परिषद औरंगाबाद के तत्वाधान में में गीता जयंती, भारतरत्न पं मदनमोहन मालवीय का 159वीं व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 96वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य संरक्षक भैरवनाथ पाठक, मुख्य मार्गदर्शक प्रो चन्द्रशेखर पाण्डेय,डॉ रामाशीष सिंह,डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय,वरीय अधिवक्ता रसिकबिहारी सिंह, प्रेमेंद्र मिश्रा शिवनारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, अनिल सिंह, महामंत्री संजीव द्विवेदी, शम्भू मिश्रा, मनोज पाण्डेय, यशवंत पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कोरोना महामारी के समय देश के विभिन्न प्रान्तों से अपने घर लौट रहे भूखे प्यासे बीमार लाखों राहगीरों को भोजन, पानी दूध, दवाई वाहन इत्यादि की लगातार महीनों सुविधा उपलब्ध कराने वाले संस्थाओं को चाणक्य परिषद ने सम्मानित किया।
ये सभी लोग किए गए सम्मानित
रोटरी के श्री शारंगधर सिंह, विहिप के रणजीत सिंह, औरंगाबाद सेवा समिति के रामविकास सिंह,सरस्वती सुशोभित समिति के नवीन सिन्हा,भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, समाजसेवी अनिल सिंह को अंगवस्त्र, गीता एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. सुरेंद्र मिश्रा एवं प्रेमेंद्र मिश्रा को उनके साहित्यिक उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया गया।
अपने व्यक्तित्व से देश को गौरवान्वित किया
कुटुम्बा प्रखंड के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। कन्या मिडिल स्कूल कुटुंबा में समन्वयक जितेंद्र तिवारी व प्रचार्य चंद्रशेखर प्रसाद साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इधर मिडिल स्कूल रसूलपुर में हेड मास्टर उपेंद्र नाथ उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम की गई। इस मौके पर नीलम कुमारी, रूबी कुमारी, हेमलता,रेणु मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.