पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वामदेव सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को शहर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
उनके व्यक्ति पर प्रकाश डालते हुए श्री सिंह ने कहा कि वामदेव बाबू पूरा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किए। उनके जिलाध्यक्ष काल में पार्टी पहली बार जिला के सभी छह विधानसभा के सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमे से एक देव विधानसभा सीट जितने में कामयाबी भी हासिल की थी।
पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव व वरिष्ठ नेता और नवीनगर से भाजपा से चुनाव लड़ चुके लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि वे स्वत्रंत्रता संग्राम में भी सहभागी बने थे। जीवन भर पार्टी से जुड़े रहें। वे गोह से लगातार मुखिया भी रहें। इमरजेंसी में 18 माह जेल में भी रहें। शोक सभा में विनोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य विनय सिंह, अविनाश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
1985 में भी बामदेव सिंह गोह विस सीट से लड़ चुका था चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया बामदेव सिंह के निधन पर लोगों ने शोक संवेदना ब्यक्त की है। नेताओं ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के गोह विधान सभा से 1985 में चुनाव भी लड़ चुके थे। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री एवं पूर्व मुखिया विजय कुमार अकेला ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का ब्यापक जनाधार बढ़ा।
उनके ब्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी से बहुत लोग जुड़े। उनके निधन से पार्टी और समाज के लोगों की अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर अरविंद प्रसाद,उमेश शाह,प्रो जयराम प्रसाद,अभिषेक कुमार,उपेन्द्र प्रसाद ने भी शोक जताया।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.