पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत से प्रेम प्रसंग मामले के फरार लड़का लड़की को बछवाड़ा थाना की पुलिस ने बुधवार को दलसिंहसराय से बरामद कर लिया। पूछताछ के के बाद जहां युवक को न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया। वहीं युवती को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए बेगूसराय नयायालय भेजा गया है। बताते चलें कि रसीदपुर पंचायत निवासी गणेश केवट का पुत्र सहदेव केवट प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। लेकिन वैश्विक महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के बाद वापस अपने घर लौट आया। उसी दौरान अपने ही गांव के मो फारूख की लड़की शहनाद खातुन से प्यार हो गया। वो दोनों प्यार में इतने अंधे हो गए कि िबना दुनियादारी की परवाह करते हुए लड़का व लड़की दोनों विगत 13 फरवरी को अपने घर से भाग गई। मामले को लेकर रसीदपुर पंचायत निवासी लड़की के पिता मो.फारुख ने गांव के ही सहदेव केवट पर अपनी 17 वर्षीया पुत्री शहनाज खातुन को भगाने का आरोप लगाते हुए बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि उक्त युवक मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के अाधार पर लड़का व लड़की दोनों दलसिंहसराय बस स्टैंड के समीप किसी बस का इंतजार कर रहा है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.