पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्थानीय बड़हरा प्रखंड में रबी और खरीफ फसलों की खेती अधिक होती है। इसके कुछ हिस्से में ही धान की पैदावार ऊपजाई जाती है। कृषि विभाग के अनुसार इस साल प्रखंड में करीब 900 एकड़ जमीन पर धान का ऊपज हुआ। दूसरी ओर, अन्य प्रखंडों की तरह बड़हरा का भी धान क्रय के लिए चयन किया गया है। अब तक 474 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
छह पैक्स में धान खरीद के लिए सहकारिता विभाग से सेमरिया-पड़रिया, बड़हरा, एकवना, मटुकपुर, पश्चिमी गुंडी और बभनगांवा पैक्स को स्वीकृति मिली है। इसके बाद भी सिर्फ दो पैक्स में धान खरीद की जा रही है। एक सप्ताह पहले शुरु हुए धान खरीद में बभनगांवा पैक्स में किसानों ने 390 क्विंटल धान बेचा है। अन्य पैक्स में गुरुवार से धान खरीद की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि धान बेचने के इच्छुक किसान पहले सहकारिता विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन देकर सूचना देते हैं। उसके बाद संबंधित पैक्स पर अपना धान बेच सकेंगे। फिलहाल प्रखंड में 18 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बभनगांवा पैक्स में 10 किसानो ने 390 क्विंटल धान बेचा है। छह किसानो का खाता में भुगतान भी हो गया है।
शेष बचे लाभुक किसान के खाते में पैसा 48 घंटे में भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी गुंडी पंचायत पैक्स में 8 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें 84 क्विंटल की खरीदारी हुई। गौरतलब हो कि प्रखंड में पहली बार धान की खरीद हो रही है। जहां- जहां धान की खेती होती है। उस क्षेत्र के पैक्स को धान खरीद की स्वीकृति मिल गयी है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.