पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से फूंस की दिवाल और खपरैल का छत जलकर राख हो गया। घर में रखे अनाज, चौकी, बिछावन समेत अन्य सामान जल गया। इस घटना में करीब 20 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। पीड़ित गजियापुर गांव निवासी महंथ यादव है। आग लगने का कारण असामाजिक तत्वों की साजिश बताया जा रहा है।
इस संबंध में पीड़िता ने सिन्हा ओपी में शनिवार शाम 4 बजे तक कोई आवेदन नहीं दिया था। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। अगलगी के वक्त पीड़िता ठंड में खाना खाकर सोने गया था। तभी अज्ञात लोगो ने घर में आग लगाकर फरार हो गये। हालांकि, परिजन किसी व्यक्ति को पहचान नहीं सके हैं। सूचना मिलने के बाद सिन्हा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.