प्रखंड की पड़ोसी पंचायत उत्तरी कटरमाला के सिसौनी में छात्राएं महामारी से लोगों की सुरक्षा को लेकर मास्क तैयार कर रही हैं। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय कला मंच की नगर प्रमुख प्रियदर्शनी झा कर रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेतनिशा ने कहा कि इस भयंकर कोरोना महामारी में जिले के विभिन्न इकाइयों की छात्रा पदाधिकारी मास्क तैयार कर रही हैं। मास्क तैयार करके जरूरतमंदों के बीच संगठन के सभी छात्राएं कार्यकर्ता वितरण भी कर रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदियों से इस देश के नागरिकों की विभिन्न जटिल समस्याओं के समाधान के लिए समय पर तत्पर रहते हैं।
इससे देश के आम जनमानस को समय समय पर सकारात्मक सहयोग मिलता रहता है। इससे हमारे संगठन के प्रति आम नागरिकों का अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता रहता है। इस कार्य में दिव्यज्ञानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियदर्शनी कुमारी, निशु कुमारी, करिश्मा कुमारी, पूजा कुमारी, आस्था कुमारी, छोटी कुमारी, सोनाली कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। मौके पर बेगूसराय समस्तीपुर विभाग संयोजक कन्हैया कुमार एवं नगर अध्यक्ष रविराज सिंह, अमृतांशु कुमार भी मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.