पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ही चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में बैठी 5 माह की मासूम घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका पैर टूट गया है। हादसा तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल चौक के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को समस्तीपुर-बेगूसराय हाइवे पर रखकर जाम कर दिया। लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। हाइवे पर 2 घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही रुकी रही। बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोग सड़क से हटे।
गुरुवार दोपहर महिला अपने पति और 2 बच्चों के साथ ससुराल (मेघौल) जा रही थी। स्कूटी उसके पति चला रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक स्कूटी को ओवरटेक करते हुए गुजरी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई। महिला अपनी बच्ची को लेकर सड़क पर गिर गई, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करना चाहा। पुलिस के अनुसार लोगों को मुआवजे का आश्वासन दिया गया लेकिन वे नहीं मान रहे थे। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। समस्तीपुर-बेगूसराय हाइवे पर आवागमन सामान्य हो गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मृतका की महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघौल निवासी धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी सरिता देवी (26) के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले सरिता अपने मायके (ठाकुरी चक) आई हुई थी। गुरुवार दोपहर वह अपने मायके से पति और दो बच्चे के साथ स्कूटी से सवार होकर ससुराल मेघौल जा रही थी। तभी घटना हुई। हादसा इतना भीषण था कि सरिता की मौके पर ही मौत हो गई। सरिता के पति अपने घर पर ही कम्प्यूटर की दुकान चलाते हैं।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.