बेगूसराय में युवक का मर्डर:छत पर सो रहा था युवक, अपराधियों ने छत पर चढ़कर गोलियों से भूना, मौत

बेगूसराय2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - Dainik Bhaskar
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के कलाली टोला वार्ड संख्या 11 की है। बुधवार देर रात युवक अपने घर की छत पर सो रहा था, तभी 4 अपराधी आए। अपराधियों ने छत पर चढ़कर सोए युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार पूर्व के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जा रही है। मृतक युवक की पहचान कलाली टोला निवासी महेश सहनी के पुत्र शिवनंदन कुमार सहनी (25) के रूप में हुई थी।

परिजनों ने बताया कि खाना-पीना खाने के बाद मृतक शिवनंदन कुमार साहनी अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान दूसरे छत के सहारे अपराधी शिवनंदन के पास आए और गोलियों से भून दिया। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक रामप्रवेश साहनी से शिवनंदन का विवाद चल रहा था। रामप्रवेश शराब का धंधा करता था और 2 महीना पहले ही जेल से गया था। उसी से शिवनंदन के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवनंदन कुमार साहनी घर पर ही किराना की दुकान चलाता था। मृतक चार भाई में तीसरे नंबर पर था और एक बहन भी है।

खबरें और भी हैं...