बेगूसराय में अपराधियों ने मुखिया पति पर बम फेंक कर जानलेवा हमला किया। इस हमले में मजदूरी कर रहे एक मजदूर बम की चपेट में आ गया। जिस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में स्थानीय मजदूरों ने जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर पंचायत स्थित चिमनी की है। जख्मी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ अंतर्गत थाना बागड़ा के जमला मऊ दुरतनमा गांव के रहने वाले रामफेर सरोज का लगभग 21 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार बताए जा रहे हैं।
जख्मी ने बताया कि शुक्रवार को वह चिमनी पर काम कर रहा था तभी उसके मालिक आ गए।उसने बताया कि फिर भी वह चिमनी में कोयले को डाल रहा था। घायल ने आरोप लगाते हुए बताया कि इतने में ही उसके मालिक मुखिया पति भागने लगे लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने हमला बोल दिया।
उसने कहा कि इस घटना के बाद वह बेहोश हो गया।वहीं थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि घटना की सूचना अबतक नही आई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पता करते हैं किस तरह की घटना है। फिलहाल जख्मी निजी अस्पताल में भर्ती रहकर इलाजरत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.