बेगूसराय में विक्षिप्त ने रिटायर्ड जज पर हमला कर दिया। हमले में हाईकोर्ट के जज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के जिला शिक्षा कार्यालय के निकट की है। घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। जख्मी रिटायर्ड जज बीके चौधरी जिले के मंझौल ओपी क्षेत्र की पंचायत एक वार्ड संख्या 11 मंझौल के निवासी हैं। वह पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हैं और शिक्षा विभाग से जुड़े किसी काम के सिलसिले में बेगूसराय आए थे। वह अपने काम के लिए कार्यालय के बाहर बैठकर इंतजार कर रहे थे। तभी विक्षिप्त ने हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जस्टिस चौधरी
विक्षिप्त ने पहले जज पर मुक्का चला दिया और भाग गया। अचानक हुई घटना पर पीड़ित कुछ समझ पाते तभी हाथ में पत्थर लिए विक्षिप्त दौड़ते आया और दोबारा हमला कर दिया। घटना में सेवानिवृत्त जज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया। आनन-फानन में साथ आए उनके भाई राम किशोर चौधरी एवं चालक ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वे इलाजरत हैं।
जस्टिस चौधरी ने बताया कि एक काम के सिलसिले में उन्हें BEO, तेघड़ा भुवनेश्वर यादव ने बुलाया था। बाद में उन्हें DEO कार्यालय आने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे थे। उसके पूर्व ही यह घटना हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.