पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका पदों पर चयन हेतु रोस्टर एसडीओ बखरी ने जारी किया है। इस कड़ी में रजाकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 113 में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका पद के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास अधिकारी निरंजन कुमार एवं महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी की मौजूदगी में सेविका पद पर फातिमा खातून एवं सहायक का पद पर रवीना खातून का चयन सर्वसम्मति से किया गया। वहीं हसनपुर बगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 114 पर सहायिका के रिक्त पद के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से रुचि कुमारी सहायिक का चयन किया गया है। पंचायत के वार्ड संख्या 4 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 115 पर सेविका पद पर चयन हेतु 8जनवरी के पूर्वाह्न में तथा वार्ड संख्या 8 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 116 पर सेविका व सहायिका पदों पर चयन हेतु 8जनवरी के ही अपराह्न में आमसभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। विष्णुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 119 के सेविका पद पर 11 जनवरी के पूर्वाह्न में तथा वार्ड संख्या 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 66 पर सेविका व सहायिका पदों पर 11 जनवरी के ही अपराह्न में आमसभा आयोजित की जाएगी। समसा पंचायत के वार्ड संख्या 6 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 78 पर सहायिका पद पर चयन हेतु 12 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इस चयन हेतु संबंधित पदाधिकारी, कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों, थानाध्यक्ष को भी सूचित किया गया है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.