शहर के व्यवहार न्यायालय में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की 107 वीं जयंती सादगीपूर्ण समारोह में मनायी गई। कांग्रेस नेता सह नोटरी अधिवक्ता कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वहां आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व मंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि सासाराम से विधायक रहे पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह मूलत: दरिगांव के जमींदार परिवार में जन्मे थे। आजादी की लड़ाई में सक्रिय रहे जगन्नाथ सिंह ने राजनीति में ईमानदारी, सेवा कर्तव्यपरायणता की मिसाल कायम की थी। समाज के दबे, कुचले व पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। शिक्षा में सुधार के लिए भी उन्होंने उस दौर में काफी प्रयास किया था। वे आजादी के बाद 1952 में सासाराम से प्रथम विधानसभा चुनाव जीते जीते थे। उसके बाद 1968 से 1974 तक यह बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री सरदार हरिहर सिंह के कार्यकाल में जगन्नाथ सिंह कैबिनेट मंत्री रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.