सम्मान:प्राथमिक शिक्षक संघ ने निवर्तमान बीडीओ को सम्मानित किया

भभुआ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय साहू जैन मध्य विद्यालय में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह का प्राथमिक शिक्षक संघ के तरफ से विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो नसीम प्रधानाध्यापक साहू जैन मध्य विद्यालय डालमियानगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव अखिलेश कुमार सिंह ,सचिव राजीव रंजन पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,प्रधानाध्यापक शिक्षक संघ प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डेहरी के कार्यों की सराहना की गयी। गौतम मध्य विद्यालय न्यू डिलियां के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार द्वारा उपहार स्वरूप अपनी पुस्तक भी भेंट की गयी। इस मौके पर प्रमोद कुमार तिवारी, विजय कुमार थे।

खबरें और भी हैं...