पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अचानक आधी रात को मौसम ने करवट बदली। बादलों की गडगडाहट के साथ करीब 3 घंटे तक हल्की बारिश हुई। शनिवार की सुबह 8 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे दलहनी व टेलहनी फसल के लिए संजीवनी मानी जा रही है। गेंहूँ की फसल के लिए भी फायदेमंद है। जिस फसल की हाल ही में पटवन की जा चुकी है उसके लिए आंशिक नुकसान की भी बात कही जा रही है।बता दें कि बीते एक सप्ताह से खिल रही धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। अब मौसम ने फिर से यू टर्न लिया है। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। पूरे दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर तक धूप भी निकली। इससे लौट रही ठंडक फिर से वापस आ गई। उधर, आगे भी बारिश की उम्मीद से किसान सशंकित है। किसानों की माने तो फिर से हुई बारिश से तो दलहनी व तिलहनी फसल को नुकसान ही सकता है। हवा के साथ आगे बारिश होती है तो तिलहनी फसल को भारी नुकसान होगा। हालांकि गेहूं की फसल को आंशिक लाभ मिल सकता है।
अगले 5 दिनों तक मौसम में ठंडक कर आसार
उधर, मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक मौसम की आंखमिचौली जारी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
कृषि वैज्ञानिक की बात
अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमित कुमार ने कहा कि बदलते मौसम में वैसे फसलों को नुकसान हो सकता है जिनमें फूल बन रहे हैं।इससे जिले के विभिन्न हिस्सों के किसान चिंता ग्रस्त हैं। गेहूं की फसल को बारिश हुई तो आंशिक लाभ मिल सकता है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.