भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति बंटवारे को लेकर मारपीट और चाकूबाजी की गई। इसमें मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष का एक युवक जख्मी हो गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया। जहां से दो को गंभीर स्थिति में आरा सदर अस्पताल भिजवा दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों में एक पक्ष से तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी स्व.रामजन्म चौधरी के तीन पुत्र महेंद्र चौधरी, भगवान चौधरी, सहेन्द्र चौधरी एवं उनकी बहू व सहेन्द्र चौधरी की पत्नी लीलावती देवी शामिल है। इसमें महेन्द्र चौधरी चाकू लगने से जख्मी हो गए है। जबकि दूसरे पक्ष का युवक शामिल है।
इधर, जख्मी महेन्द्र चौधरी के बेटे रतन कुमार बताया, उसके बड़े चाचा से ही संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। आज सुबह से विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर उनके बीच बहस हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान उसके बड़े चाचा द्वारा उसके पिता महेंद्र चौधरी को चाकू मार दिया गया। इस चाकूबाजी में मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हो गए।
जख्मियों में महेंद्र चौधरी एवं भगवान चौधरी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि तीन अन्य का इलाज स्थानीय PHC में कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर तीयर थाना इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से लिखित आवेदन दिया गया है। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.