भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सवारी से भरी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर चोर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया एवं पुलिस ने मौके से उक्त ट्रैक्टर को भी इज्जत कर लिया है। वहीं जख्मियो का स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतका पीरो थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव निवासी राजानंद चौधरी की 61 वर्षीया पत्नी प्यारो देवी है। जबकि जख्मियो में उसी गांव की निवासी देवांती देवी,शारदा देवी,मीरा देवी,रूणा देवी एवं सूरज कुमार शामिल है। इधर मृतका प्यारो देवी के परिजन ने बताया कि वह आज दोपहर पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव गैस सिलेंडर लाने गई थी। जब वह गैस सिलेंडर लेकर वापस ऑटो से गांव लौटने के दौरान जैसे ही नारायणगढ़ मोड़ के समीप ऑटो से पहुंची।
तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह ऑटो से गिर पड़ी। तभी ट्रेक्टर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार देवांती देवी,शारदा देवी,मीरा देवी,रुणा देवी एवं सूरज कुमार जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएससी ले जाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.