आने वाले दिनों में बिहार इथेनॉल उत्पादन का हब बनेगा। इसकी तैयारी राज्य सरकार ने की है। पिछले दिनों दिल्ली में तेल कंपनियों द्वारा इथेनॉल उत्पाद की बिडिंग में बिहार के एक दर्जन से अधिक इथेनॉल उत्पादन प्लांट लगाने वाली कंपनियों ने भाग ली थी। जिसमें राज्य की छह कंपनियों को तेल कंपनियों ने इथेनॉल खरीद की मंजूरी दी है। इसमें जिसमें नालंदा के तीन इथेनॉल उत्पादन यूनिट शामिल हैं।
तेल कंपनियों द्वारा राज्य के लिए जारी की गई सूची में नालंदा के पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की तीन यूनिट द्वारा इथेनॉल उत्पादन की खरीद करने की अनुमति दी गई है। वहीं, इसमें आरा और मुजफ्फरपुर की भी इथेनॉल उत्पादन यूनिट इसमें शामिल है। डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि पटेल एग्री के तीन यूनिट को इथेनॉल प्लांट लगाने की अनुमति दी गई है। इनमें प्रतिदिन 250 किलोलीटर से ज्यादा इथेनॉल का उत्पादन होगा।
पेट्रोल के दाम नियंत्रित करने में मिलेगी मदद
पटेल एग्री के संचालक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि प्लांट के लगने से पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों पर नियंत्रण लग सकेगा। केंद्र सरकार की पेट्रोल की कीमत को 2024 तक स्थिर यानि कम करने की योजना है। इसके अलावा यह पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.