पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को आदर्श थाना दीपनगर में मंगलवार को स्कूली बच्चों की क्लास लगाई गई। जिसमें पदाधिकारी शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। आदर्श मध्य विद्यालय महानंदपुर के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षु डीएसपी नग वैभव और थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने कानून की बेसिक जानकारी दी। कार्यक्रम की मंशा पुलिस फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देना था। क्लास के बाद सामाजिक कुरीतियों पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता सफल बच्चों को पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। डीएसपी ने बताया कि 27 तक पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। मुख्यालय के आदेश पर हर दिन नए थीम पर कार्यक्रम किए जायेंगे। कार्यक्रम की मंशा पुलिस और जनता के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना है। बिना जनसहयोग के अपराध पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। पदाधिकारियों ने बच्चों को बताया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। आम नागरिकों को नहीं, बदमाशों को पुलिस से डरने की जरूरत है। नाबालिग और बच्चों के लिए कानून में अलग प्रावधान है। इसके अलावा कानून सबों के लिए समान है। चाहे आम नागरिक हो या रसूखदार। साथ ही सामाजिक कुरीतियां, दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा के दुष्प्रभावों के संबंध में बच्चों को बताया गया। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों की जानकारी दी गई।
मुखर हुए बच्चे: अगर पुलिस अपराध करे तो ?
छात्रा ने पूछा कि- अगर पुलिस अपराध करे तो उन पर कैसे कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून सभी के लिए समान है। पुलिस पर कानूनी कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी होती है। इसी तरह एक छात्र ने बच्चों के अपराध करने पर कार्रवाई के संबंध में जानना चाहा। जिसे बताया गया कि सात साल उम्र तक के बच्चों का अपराध माफ है। किशोर अपराधियों के लिए कुछ रियात है। एक छात्रा ने महिलाओं पर कार्रवाई के संबंध में सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए अधिकारी ने बताया कि महिला आरोपी को रात में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
कैनवास पर उकेरे कुरीतियों के दुष्प्रभाव
थाना परिसर में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कैनवास पर छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभाव को उकेरा। बच्चियों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह व नशा के दुष्प्रभाव को पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके अलावा चित्र के माध्यम से कोरोना से एहतियात के संबंध में भी संदेश दिया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.