महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल:साइकिल-टमटम ले सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बोले- पेट्रोल 200 व सरसों तेल 500 तक ले जाएगी सरकार

बिहारशरीफ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन किया

बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि, घरेलू उपयोग के सामानों की कीमत में वृद्धि एवं कृषि कानून बिल के खिलाफ जिले को कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल एवं टमटम के साथ जुलूस निकालकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रभारी अवधेश कुमार सिंह कर रहे थे। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार को देश की गरीब जनता से कुछ लेना देना नहीं है।

खाने में जिस तेल का उपयोग करते हैं वह पाम ऑइल कच्चे तेल से बनता है। जिसका एकमात्र एक्सपोर्ट इंपोर्ट करने वाला अडानी है। अडानी को सिर्फ फायदा पहुंचाने के लिए खाद्यान्न तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी की गयी है। इसी तरह अंर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम है। देश के अंदर सबसे बड़ा पेट्रोलियम की रिफायनरी रिलायंस के पास है। सिर्फ उसे फायदा पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान की रीढ़ रही है। किसी न किसी रूप में प्रत्येक घर में कांग्रेस के प्रति सोच रखने वाले लोग आज भी हैं। यह अलग बात है कि मोदी झूठ बोलकर सरकार में तो आ गए लेकिन वह सत्ता चलाने में असफल हो रहे हैं। आज तक उनके दल के किसी प्रवक्ता द्वारा या खुद पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा महंगाई की चर्चा नहीं की गई है। आम जनता से जुड़े सवालों पर चर्चा नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि जब जब चुनाव आता है हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को भड़काकर ये सत्ता में आ जाते है। लेकिन इस बार पूरे देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। 350 का सिलिंडर आज 1000 के करीब पहुंच चुका है।

कांग्रेस के 70 साल में डीजल की कीमत 45 रुपये तक ही पहुंचा पाई थी। नरेंद्र मोदी की सरकार में मात्र 6 सालों में पेट्रोल 100 के पार कर गया। सरसों तेल 6 साल पहले 70 रुपये किलो था। आज 200 के पार हो चुका है। महिलाओं के किचन में उपयोग होने वाले सभी सामग्री 6 साल में दोगुने से भी अधिक महंगे हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...