पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मानववादी जनता पार्टी की मजदूर चिंतन सभा रविवार को शहर के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार आर्य ने किया। सभा में खेतीहर मजदूर, सफाई मजदूर, मिट्टीकटी मजदूर और ईंट भट्ठा मजदूर शामिल हुए। बैठक में मजदूरों की वर्तमान दशा और दिशा पर विचार विमर्श कर रणनीति बनायी गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार के निजीकरण और आउटसोर्सिंग नीति के कारण बड़े पैमाने पर मजदूरों को आर्थिक और शारीरिक शोषण हो रहा है। मजदूर विरोधी नीति के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा है। जिसके कारण मजदूर वर्ग तंगी हालत में जी रहे हैं। बैठक में मजदूरों की समस्या को लेकर आगामी 17 जनवरी को राजगीर के पटेल चौक परिसर में समूहिक भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डा. विनोद कुमार दास, सुरेन्द्र पासवान, मीना देवी, ललता देवी, फिरोज खां, कपिलदेव पासवान, नंदलाल रविदास, राजेन्द्र रविदास, मिथुन कुमार, शंभू चौहान, मोहन बिंद, नीरज कुमार चन्द्रवंशी, सोहन लाल सुधाकर, मो. सफीक बिहारी राइन, मो. शाहिद अंसारी, मारो देवी, अनीता देवी, लैलुन देवी आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपको कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर सम्मान करें। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजना...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.