पंचायत चुनाव आज:रहुई और कतरीसराय में दसवें चरण का पंचायत चुनाव आज, तैयारी पूरी

बिहारशरीफ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत चुनाव के दसवें चरण में बुधवार को रहुई और कतरीसराय प्रखंड में वोट डाले जायेंगे। सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ मतदान कर्मी पहुंच गये हैं। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पंचायतवार क्लस्टर पदाधिकारी बनाये गये हैं। रहुई प्रखंड में कुल 15 पंचायतों के लिए कतरीसराय प्रखंड में 5 पंचायतों के लिए मतदान होगा। डीएम योगेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। विस्तृत खबर पेज 12 पर