पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंडल कारा के कैदियों ने डीएम को आवेदन रजिस्ट्री कर जेल प्रशासन पर हकमारी का आरोप लगाया है। आवेदन में कैदियों ने बताया है कि कारा में करीब 900 कैदी हैं। 12 नवंबर को कैदियों के लिए 3 क्विंटल सेब जेल लाया गया। जिसका एक टुकड़ा भी किसी कैदी को नहीं मिला। सेब को बेच दिया गया। जेल डायरेक्टर की जांच में भी पता नहीं चल सका कि सेब किसकी जेब में गया। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सख्ती करने पर दबाव बनाने के लिए गलत आरोप लगाया गया है। 12 नवंबर को सेब आया या नहीं, यह पंजी देखने के बाद वह बता सकेंगे। सेब आया होगा तो कैदियों को जरूर मिला होगा। आरोप गलत है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.