हाथ साफ:महिला चेन स्नेचर गिरोह की शातिर रंगेहाथ हुई गिरफ्तार

बिहारशरीफ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{मघड़ा मंदिर में गिरोह आये दिन हाथ साफ करता, तलाश में पुलिस दीपनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को मघड़ा स्थित शीतला मंदिर परिसर से महिला चेन स्नेचर गिरोह की एक एक शातिर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरोह की अन्य सदस्य फरार होने में सफल रही। पकड़ी गई महिला गया जिला के महाकार थाना क्षेत्र के महावीरगंज निवासी संजय बिंद की पत्नी सीता देवी है। उसके पास से महिला के गले से चोरी किया मंगलसूत्र बरामद हुआ।

मंदिर प्रत्येक मंगलवार को पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। गिरोह की शातिर महिलाएं इसी दिन आकर श्रद्धालु महिलाओं के गहने पर हाथ साफ करती है। लगातार मिल रही शिकायत से पुलिस अलर्ट थी। मंगलवार को पूजा अर्चना के लिए भीड़ थी।

उसी दौरान शातिर ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब कर दिया। पीड़िता को आभास हुआ तो वह शोर मचाने लगी। मौजूद पुलिस कर्मियों ने शातिर महिला को पकड़ लिया। तलाशी में चोरी का मंगलसूत्र बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरोह में 3-4 महिलाएं हैं। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर शातिर महिलाएं मंदिर परिसर से जेवर की चोरी करती थी। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...